इंदौर में आज चायना से भारत आए दो मेडिकल स्टूडेंट्स को कोरोना वायरस का संदिग्ध मानकर एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों को एमवाय अस्पताल के चेस्ट डिपार्टमेंट में भर्ती किया है। एमवाय अस्पताल के अधीक्षक पीएस ठाकुर ने बताया कि इंदौर की एक युवती और खरगोन का युवक चायना से लौटे थे। एहतियात के तौर पर दोनों को एमवाय अस्पताल के चेस्ट डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया है। दोनो की जांच के लिए फ्लाइट से सेम्पल पूना भेजे जाएंगे, जिसकी रिपोर्ट कल शाम तक आने की संभावना है। लड़का चायना के निंग चेन और लड़की चायना के वोहान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित है या नहीं।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









