SBI खाताधारकों को बैंक की चेतावनी! 28 फ़रवरी के बाद बंद हो जाएगा ये बैंक अकाउंट,जानिए

नई दिल्ली। अगर आपका भी बैंक खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। SBI ने अपने खाताधारकों को SMS, ईमेल, सोशल मीडिया के जरिए अलर्ट जारी किया है। बैंक ने खाताधारकों को अलर्ट किया है और 28 फरवरी तक अपने खाते से जुड़ा अहम काम खत्म करवा लेने की सलाह दी है। बैंक ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 28 फरवरी के बाद बिना केवाईसी वाले बैंक खातों के फ्रीज कर दिया जाएगा।

28 फरवरी के बाद बंद हो जाएंगे SBI के ये अकाउंट

एसबीआई ने बैंक खाताधारकों के लिए चेतावनी जारी की है।                                                                        

SBI ने एसएमएस, ईमेल और सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है और तय डेडलाइन के भीतर अपना केवाईसी अपटेड करवाने की सलाह दी है। बैंक ने खाताधारकों को अगले एक महीने में अपने खाते का केवाईसी  अपडेट करा लेने की सलाह देते हुए कहा है कि अगर कोई भी ग्राहक इससे चूक जाता है तो बैंक उसका बैंक खाता फ्रीज कर देगा।

नहीं कर पाएंगे कोई लेन-देन

अगर आपने 28 फरवरी तक अपने बैंक खाते का केवाईसी अपटेड नहीं करवाया तो 1 मार्च से अपने खाते से कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे। बैंक आपके अकाउंट को फ्रीज कर देगी। ऐसे में अकाउंट से किसी भी तरह के कोई लेन-देन नहीं हो सकेगा।इस परेशानी से बचने के लिए आप 28 फरवरी तक केवाईसी के लिए बैंक में अपने दस्तावेज जमा करवा दें। केवाईसी से खाताधारक की डीटेल्स बैंक के पास अपडेट रहती है और उसके किसी भी तरह के लेनदेन का ट्रैक रिकॉर्ड आसानी ने मेंटेन किया जा सकता है। आप अगर केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आप कहीं भी निवेश नहीं कर सकेंगे। म्यूचुअल फंड से लेकर बैंक लॉक तक, सरकारी स्कीम में निवेश या पीएफ की राशि नहीं निकाल पाएंगे।

केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज

केवाईसी अपडेट कराने के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, केवाईसी के लिए पहचान पत्र देना जरूरी है। इसके लिए आप वोटर आइडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, नरेगा कार्ड, पेंशन भुगतान आदेश, डाकघर से जारी पहचान पत्र जमा करवा सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप केवाईसी के लिए जो दस्तावेज दे रहे हैं, उसमें वही एड्रेस हो, जो आपके बैंक खाते में दर्ज है। पहचान पत्र के अलावा आपको अपना एड्रेस प्रूफ देना होगा, जिसके लिए आप टेलीफोन बिल, पासबुक, सरकारी प्राधिकारी पत्र, बिजली का बिल, राशन कार्ड या क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट दे सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!