प्रदेश में चलाए जा रहे हैं भू-माफिया अभियान के तहत पुलिस ने फर्जी तरीके से बिना निगम से अनुमति लिए कॉलोनी काटने वाले दो भू माफियाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी गोपाल गोयल और अशरफ पटेल में निगम कि बिना अनुमति लिए राजकीय भूमि को कॉलोनी काटकर आम लोगों को बेचने की फिराक में थे। बिना अनुमति फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में निगम दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी अशरफ पटेल गोपाल गोयल को गिरफ्तार कर लिया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









