आगर निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक और कद्दावर नेता मनोहर ऊंटवाल का निधन

मध्यप्रदेश के आगर निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक और कद्दावर नेता मनोहर ऊंटवाल का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया। कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज होने के कारण इंदौर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था। मनोहर ऊंटवाल का जन्म धार जिले के बदनावर में हुआ था। साल 1986 में उन्होंने पार्षद के चुनाव से अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे 1988 से 2014 के बीच चार बार विधायक चुने गए। साल 2014 में वे देवास संसदीय सीट से सांसद का चुनाव जीते। मनोहर ऊंटवाल शिवराज सरकार में मंत्री भी रहे। उन्हें 2018 के विधानसभा चुनाव में आगर-मालवा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाया गया, जहां उन्होंने जीत दर्ज की। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। मनोहर ऊंटवाल बदनावर के मिडिल स्कूल में छात्र संघ अध्यक्ष बनकर राजनैतिक सफर की शुरूआत की थी। उन्होंने इंदौर से प्रकाशित समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में भी लंबे समय तक काम किया था।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि प्रदेश के आगर के विधायक मनोहर उंटवाल के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने मनोहर ऊंटवाल के निधन पर शोक जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज ही सवेरे श्री मनोहर ऊंटवाल जी ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके असमय निधन से मध्यप्रदेश की जनता ने अपने प्रिय सेवक को खोया है। उनका पूरा जीवन प्रदेश एवं देशवासियों की सेवा में समर्पित रहा। उनका निधन पूरे मध्यप्रदेश की क्षति है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!