इंदौर के अरविंद हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल से एक युवके ने खुद कर आत्महत्या कर ली। युवक की उम्र 35 वर्ष के आस पास बताई जा रही है। युवक तीसरी मंजिल से जब नीचे की ओर कूदा तो वह नीचे खड़ी स्टाफ की एक महिला नर्स के ऊपर जा गिरा। इसमे युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि जिस पर वह कूदा वह महिला कर्मचारी भी बुरी तरह घायल हो गई। महिला कर्मचारी को उपचार के लिए अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऊपर से गिरने वाले मृत युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि संभवतः युवक अस्पताल में ही भर्ती था और वहां से नीचे कूदा है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में युवक की जब तक शिनाख्त नहीं हो पाती तब तक यह कहना मुश्किल है कि वह अस्पताल में भर्ती था या फिर किसी से मिलने आया था।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









