कोरोना वायरस को लेकर मंत्री ने ली बैठक

हांगकांग, चाइना और थाईलैंड से आ रहे कोरोना वायरस को लेकर आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने रेसीडेंसी कोठी में एक बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने बताया कि हांगकांग से आए हुए स्टूडेंट और उसकी मां को कोरोना वायरस की आशंका के चलते उज्जैन के हॉस्पिटल में भर्ती किया था और यह सुकून भरा पल है कि उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिर भी इस वायरस की तैयारी मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक सभी चिंतित है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बैठक के दौरान बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल और प्रदेश के सभी एयरपोर्ट को अलर्ट जारी कर दिया है। कोई भी फ्लाइट थाईलैंड, हांगकांग या चाइना से आए तो उनके यात्रियों की जांच और निगरानी रखें। जिसके लिए उन्होंने इंदौर में भी पीसी सेठी अस्पताल और प्रदेश के सबसे बड़े एमवाई अस्पताल में कोरोना वायरस के लिए अतिरिक्त बिस्तर की व्यवस्था के लिए निर्देश कर दिए हैं। अगर किसी को बुखार, सर्दी, खांसी या सीने में जकड़न हो तो वह तुरंत नजदीकी शासकीय अस्पताल में अपना चेकअप जरूर कराएं। कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश में एक वातावरण बनाया जा रहा है, जबकि प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश के अंदर इस वायरस का अभी तक कोई लक्षण भी नहीं पाया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि इस वायरस की जांच पुणे में की जाएगी क्योंकि कोरोना वायरस केंद्रीय सरकार ने अधिकृत किया है। पूणे में इसकी जांच होने के बाद दोबारा 14 दिन के बाद एक बार फिर इसकी जांच होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!