राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह 5 और 6 फरवरी को

राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह 5 और 6 फरवरी को इंदौ के बॉस्केट बॉल कॉम्पमलेक्स में आयोजित किया गया है। इस प्रतिष्ठापूर्ण समारोह में 6 फरवरी को प्रख्यात पार्श्व गायिका सुश्री सुमन कल्याणपुर तथा प्रसिद्ध संगीत निदेशक श्री कुलदीप सिंह को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकृत किया जायेगा। अंलकरण समारोह के साथ ख्याति प्राप्त मोनाली ठाकुर की भी होगी प्रस्तुतियां होंगी। समारोह में सम्मानित विभूतियां भी अपने कलाकारों के साथ संगीतमयी प्रस्तुतियां देंगे। समारोह के पहले दिन 5 फरवरी राज्य स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रदेश के संभागों के चयनित प्रतिभावान कलाकार भाग लेंगे।
समारोह आयोजन की व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में आज यहां संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने तैयारियों की समीक्षा की । इस अवसर पर डीआईजीरूचिवर्धन मिश्र, नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह, अपर कलेक्टरदिनेश जैन, संयुक्त आयुक्त राजस्व सपना शिवाले सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने समारोह स्थल पर मंच व्यवस्था, साउंड व्यवस्था, पार्किंग, बैठक व्यवस्था, फायर ब्रिगेड एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
बताया गया कि परम्परा के अनुसार समारोह के पहले दिन 5 फरवरी को बॉस्केट बॉल कॉम्पलेक्स में राज्य स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में सम्भाग स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता के प्रतिभावान विजेता गायक कलाकार भाग लेंगे। राज्य स्तर पर चयनित दोनों वर्ग के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विजेताओं को 6 फरवरी को मुख्य कार्यक्रम में प्रस्तुरति का अवसर मिलेगा।
मुख्य समारोह 6 फरवरी को
राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण का मुख्य समारोह 6 फरवरी को बॉस्केट बॉल में शाम 7 बजे से शुरू होगा। सर्वप्रथम प्रख्यात पार्श्व गायिका सुश्री सुमन कल्याणपुर तथा प्रसिद्ध संगीत निदेशक श्री कुलदीप सिंह को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकृत किया जायेगा। यह कलाकार अपने सह कलाकारों के साथ संगीतमयी प्रस्तुतियां देंगे। समारोह में प्रसिद्ध कलाकार सुश्री मोनाली ठाकुर की प्रस्तुतियां भी होंगी।
मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपनी सुप्रतिष्ठित परम्परा का अनुसरण करते हुए सुगम संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान की स्थापना की है। इस सम्मान के अन्तर्गत सम्मानित कलाकार को दो लाख रूपये की राशि और प्रशस्ति पट्टिका भेंट की जाती है।
सुगम संगीत के क्षेत्र में कलात्मक श्रेष्ठता को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से 1984 में लता मंगेशकर सम्मान स्थापित किया गया है। यह सम्मान बारी-बारी से संगीत रचना और गायन के लिए दिया जाता है। सम्मान उत्कृष्टता, दीर्घ साधना और श्रेष्ठ उपलब्धि के भरसक निर्विवाद मानदण्डों के आधार पर सुगम संगीत के क्षेत्र में देश की किसी भी भाषा के गायक अथवा संगीत रचनाकार को उसके सम्पूर्ण कृतित्व पर दिया जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!