पाटनीपुरा मार्ग पर लगने वाली अस्थाई दुकानों को निगम ने हटाया

इंदौर में नगर पालिका निगम ने सड़क और फुटपाथ पर अस्थाई कब्जा कर दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दी है। बुधवार को नगर निगम का अमला जब पाटनीपुरा मार्ग पर अस्थाई दुकानदारों को हटाने पहुंचा तो यहां कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने चक्काजाम कर दिया। हालांकि नगर निगम की टीम ने व्यापारियों को समझाइश देकर अपना काम जारी रखा। स्वच्छता सर्वेक्षण के काम से निपटने के बाद नगर निगम का अमला शहर के यातायात को सुगम करने की दिशा में कदम उठा रहा है। अपने इसी अभियान के मद्देनजर नगर निगम ने अब शहर के कई मार्गो के किनारों पर एक लाइन खींची है और इस लाइन के बाहर कोई भी वाहन या अस्थाई कब्जा मिलने पर निगम की टीम उसे सख्ती के साथ हटा रही है। बुधवार को जब नगर निगम की टीम ने पाटनीपुरा मार्ग पर अपनी इस मुहिम को शुरू किया तो व्यापारी भड़क गए। अस्थाई दुकानों के व्यापारियों ने यहां नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ चक्काजाम कर दिया। हालांकि तमाम विरोध को दरकिनार करते हुए नगर निगम की टीम ने सख्ती के साथ अपनी मुहिम जारी रखी पहले व्यापारियों को समझाइश दी गई और उसके बाद नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे से आए कब्जों को हटाया। नगर निगम की इस कार्रवाई के दौरान काफी देर तक पाटनीपुरा मार्ग पर तनाव के हालात बने रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!