इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में देर रात बदमाशों ने आंतक मचाया दिया। कॉलोनी में खड़ी 12 गाड़ियों के कांच फोड़ दिये। सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीन बदमाश भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बदमशों का साथी छुट्टन कल ही जेल से रिहा हुआ था, उसी की खुशी के चलते बदमाशों ने कॉलोनी में जमकर आतंक मचाया। छुट्टन पूर्व में अपहरण कांड की सजा काट रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वहीं कॉलोनी में लगे सीसीटीवी के आधार पर बदमशों की तलाश शुरू कर दी गई है, वहीं कॉलोनी के रहवासी अब रात्रि पुलिसिया गस्त पर भी सवाल उठा रहे है, वहीं पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









