उपराष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडू ने युवाओं से सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर नए भारत के निर्माण में योगदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि नया भारत गरीबी, भेदभाव, असमानता और भ्रष्टाचार से मुक्त होगा। मंगलवार को हैदराबाद में कलाम युवा उत्कृष्टता संस्थान के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने युवाओं से हिंसा और विध्वंसकारी ताकतों से अलग रहने का आग्रह किया। उप राष्ट्रपति ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की समृद्ध परम्परा और संस्कृति को हमेशा संरक्षित रखने की अपील की और समाज के वंचित वर्गों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









