पीएम मोदी ने एनसीसी के कैडटों को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि युवा भारत आतंकवाद का मुकाबला करेगा। नई दिल्‍ली में करिअप्‍पा परेड ग्राउंड में आज राष्‍ट्रीय कैडेट कोर के कैडटों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कश्‍मीर को आतंकवाद से मुक्‍त कराया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कश्‍मीर समस्‍या स्‍वतंत्रता के समय से ही थी लेकिन इसके समाधान का प्रयास नहीं किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कश्‍मीर देश का आभूषण है और इसे समस्‍या मुक्‍त करना एक जिम्‍मेदारी थी। जिसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने पूरा किया है। प्रधानमंत्री ने युवाओं से आग्रह किया कि परिवर्तन लाने में देरी न करें। प्रधानमंत्री ने इस बात को रेखांकित किया कि किस तरह पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में स्थिति में महत्‍वपूर्ण सुधार आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान में अल्‍पसंख्‍यकों पर हमले होते रहे हैं। मासूम हिन्‍दू लड़कियों का अपहरण कर उनका धर्मान्‍तरण किया गया है। मोदी ने कहा कि पाकिस्‍तान छद्म युद्ध लड़ रहा है लेकिन भारतीय सेना उसे दस दिन में परास्‍त कर सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्‍द्र की वर्तमान सरकार ने 70 वर्ष बाद करतारपुर गलियारा खोला।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!