उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का बयान

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर जहां दिल्ली में मंथन जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ इसी मामले में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है। इंदौर में जीतू पटवारी ने कहा है कि, मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन बेहतर काम कर रहा है। जीतू पटवारी ने यह भी कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से मंथन का दौर जारी है। लेकिन अभी तक कांग्रेस आलाकमान किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाया है। इसी बीच उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने एक बड़ा बयान दिया है। मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि, कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस का संगठन बहुत बेहतर काम कर रहा है, और नगरीय निकाय चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। साथ ही जीतू पटवारी ने यह भी कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि, हर शहर में तीन या चार कन्या महाविद्यालय खोले जाएं। बता दें कि, मंत्री जीतू पटवारी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रभारी बनाया गया है। जीतू पटवारी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली रवाना हो गए है। और उम्मीद की जा रही है कि, वहां जीतू पटवारी कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। क्योंकि जीतू पटवारी भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के बड़े दावेदार माने जा रहे है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!