प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सुधारात्मक उपायों पर लगातार काम कर रही है। गुजरात के गांधी नगर में तीसरे वैश्विक आलू सम्मेलन को आज पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किसानों को सम्बोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साल 2022 तक किसानों की आय दोगुगी करने का हम लगातार प्रयास किए जा रहे है साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत कुछ अचीव भी कर चुके है। पीएम मोदी ने कहा कि किसानों के प्रयास और सरकार की पॉलिसी के कॉम्बिनेशन का ही परिणाम है कि अनेक अनाजों और दूसरे खाने के सामान के उत्पादन में भारत दुनिया के टॉप तीन देशों में हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाये हैं। पीएम मोदी ने सभा में कहा कि खेती को लाभकारी बनाने के लिए सरकार का फोकस खेत से लेकर फूड प्रोसेसिंग और डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर तकए एक आधुनिक और व्यापक नेटवर्क खड़ा करने का है। मोदी ने कहा कि शत.प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की शुरूआत तथा प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना के माध्यम से मूल्य संवर्धन और मूल्य श्रृंखला विकसित करने का प्रयास किया गया है। मोदी ने कहा कि इस महीने की शुरूआत में छह करोड़ किसानों के बैंक खातों में एक बार में 12 हजार करोड़ रूपये स्थानांतरित करने का रिकॉर्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय में भारत में दालों की कमी थीए लेकिन किसानों ने हौसला दिखाकर इस मुद्दे का समाधान किया। नीदरलैंड्स सम्मेलन का भागीदार देश है। 14 देशों के एक सौ प्रतिनिधि इसमें भाग ले रहे हैं।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









