याद पिया की आने लगी सॉन्ग के प्रमोशन के लिए आज दिव्या कुमार खोसला इंदौर आई, और पत्रकारों से चर्चा के साथ ही उन्होंने ने बताया कि, यूट्यूब चैनल पर इस गाने को 180 मिलीयन लोगों द्वारा देखा गया और इसे पसंद किया। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही 200 मिलियन का आंकड़ा भी छू लेगा। दिव्या ने क्लीन इंदौर के बारे में बताया कि, इंदौर लगातार तीन बार से सफाई में नंबर वन आया है। जिसके लिए यहां के लोगों को बधाई, इंदौर के लोग बहुत मेहनत करते और गंदगी के प्रति जागरूक भी हैं। आगे उन्होंने कहा कि अगर ऐसा सफाई में नंबर वन इंदौर आया है अगर पूरे देश में इंदौर जैसे सफाई हो तो पूरा देश बदल जाएगा। उन्होंने बताया कि, इंदौर में खाने पीने की बहुत सी वेराइटी होती है, और मैंने बहुत सुना है इंदौर के स्वाद के बारे में, अभी तो मैंने टेस्ट नहीं किया है। लेकिन मैं इंदौर का टेस्ट जरूर जानाना चाहूंगी, उन्होंने कहा कि इंदौर की जनता बहुत अच्छी है। यहां हमें बहुत प्यार मिला, साथ ही स्कूलों में भी हम गए थे, स्कूली बच्चे बहुत एक्साइटिड थे हमें लेकर, आगे उन्होंने बताया कि जल्द ही वह सत्यमेव जयते 2 में जॉन इब्राहिम के ऑपोजिट नजर आने वाली है, और साथ ही जल्द ही याद पिया की आने लगी पार्ट-2 भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









