इंदौर के कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े एक सदस्य ने आज गीता भवन चैराहे पर अपने आप को आग के हवाले कर दिया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 की मदद से घायल को एमवाय अस्पताल भिजवाया। फिलहाल घायल का अस्पताल की बर्न यूनिट में उपचार जारी है। इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले 75 वर्षीय रमेश प्रजापत पिछले कई सालों से कम्युनिस्ट पार्टी के जुड़े हैं तो वहीं आज रमेश प्रजापत ने तुकोगंज थाना क्षेत्र के गीता भवन चैराहे पर अपने आप को आग लगा ली, लेकिन तुरंत मौके पर मौजूद लोगों ने रमेश प्रजापत को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया है। वही रमेश प्रजापत की जेब से पुलिस को सीएए के संबंध में कुछ पर्चे भी मिले हैं। वहीं घायल रमेश प्रजापत के पार्टी के सदस्य ने बताया कि रमेश प्रजापत काफी लंबे समय से कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य रहे हैं तो वहीं जामा मस्जिद पर चल रहे सीएए के विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे, तो साथ ही साथ अलग-अलग बस्तियों में भी रमेश प्रजापत व उनकी कम्युनिस्ट पार्टी के लोग सीएए के विरोध में जाकर लोगों से मिले थे। फिलहाल में आज रमेश प्रजापत ने अपने आप को आग क्यों लगाइ इस बात को लेकर पुलिस उनके बयान व परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









