इंदौर की विजय नगर पुलिस ने ऐसे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो खुद को पत्रकार बता कर मेडिकल संचालक से रुपए ऐठ रहे थे। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। दरअसल विजय नगर क्षेत्र के मेडिकल संचालक के द्वारा विजयनगर पुलिस को शिकायत की गई थी कि दो युवक खुद को पत्रकार बता कर मेडिकल बंद कराने की धमकी दे रहे हैं, व रुपयों की मांग कर रहे हैं। वही संचालक की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने दो आरोपियों को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह मेडिकल संचालक से रुपए लेने पहुंचे थे, पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपियों ने बताया कि यह पहले भी इस तरह की वसूली कर चुके हैं, व इनका टारगेट बंगाली डॉक्टर वह ऐसे मेडिकल संचालक रहते हैं, जो बिना लाइसेंस के मेडिकल चलाते हैं। फिलहाल आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









