पीएम मोदी आज राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार के 49 विजेताओं से करेंगे बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार के 49 विजेताओं से बातचीत करेंगे। महिला और बाल विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी ने बताया कि बच्‍चे प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी बात रखेंगे। अध्‍ययन क्षेत्र में उत्‍कृष्‍टता के लिए प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाले जम्‍मू के ओंकार सिंह ने बताया है कि लगन और धैर्य के साथ कठिन परिश्रम से सफलता निश्चित रूप से मिलती है। एक अन्‍य विजेता मध्‍यप्रदेश की रिया जैन ने अब तक आठ अंतरराष्‍ट्रीय और 20 राष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं सहित 95 चित्रकला प्रतियोगिताएं जीती हैं। रिया जैन बताया कि राष्ट्रपति भवन के अंदर जाने का और उनसे इनाम पाने का मेरा सपना तो पूरा हो गयाए लेकिन अब मैं माननीय नरेंद्र मोदी से मिलूंगी तो वो मेरा सपना पुरा होगा। नोएडा के रुशील खोसला ने कहा कि प्रत्‍येक दिन एक नया अवसर लेकर आता है। और परिश्रम से हर सफलता हासिल की जा सकती है। आपको बता दे कि प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार का उद्देश्‍य बच्‍चों को विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍टता के लिए प्रोत्‍साहित करना और उनके लिए विशिष्‍ट कार्य करने वाली संस्‍थाओं के प्रयासों को महत्‍व देना है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!