प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ली ट्रैफिक कैबिनेट की बैठक

इंदौर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित ट्रैफिक कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य अधिकारियों के साथ कलेक्टर लोकेश जाटव और निगमायुक्त आशीष सिंह की मौजूदगी में हुई इस बैठक में तय किया गया कि स्वच्छता के बाद अब साइलेंट सिटी ऑफ इंडिया की दिशा में काम किया जाएगा। ट्रैफिक कैबिनेट की बैठक में साइलेंट सिटी ऑफ इंडिया के तौर पर शहर को स्थापित करने का ब्लूप्रिंट भी तैयार किया गया। बैठक में निगमायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर लोकेश जाटव के साथ यातायात विभाग से जुड़े कई अधिकारी मौजूद थे। ट्रैफिक कैबिनेट के दौरान आमंत्रित लोगों से वायु और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण पाने संबंधी सुझाव भी लिए गए, साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को किस तरह से बेहतर किया जाए, इस पर भी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कलेक्टर लोकेश जाटव ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि शहर को साइलेंट सिटी के तौर पर आगे किया जाए। साथ बताया कि, वह राज्य सरकार को एक ड्राफ्ट तैयार कर देंगे ताकि ऑटो रिक्शा को परमिट दिए जाने पर पाबंदी लगाई जा सके। फिलहाल इंदौर में 20 हजार से ज्यादा ऑटो रिक्शा संचालित किए जा रहे है। कलेक्टर ने एक नई पहल के लिए ब्लूप्रिंट भी तैयार कर लिया है। वहीं निगमायुक्त आशीष सिंह ने बताया कि, साइंस सिटी के तौर पर इंदौर को स्थापित करने के लिए शुरुआती दौर में कुछ प्रमुख इलाकों को चिन्हित कर साइलेंट जोन घोषित किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!