इंदौर के 56 दुकान को विश्वस्तरीय स्मार्ट मार्केट के तौर पर तब्दील करने की दिशा में नगर निगम ने कदम बढ़ा लिए है। निगम आयुक्त आशीष सिंह का कहना है कि 56 दुकान की कायाकल्प से जुड़े कार्यों को हम 56 दिनों में पूरा कर लेंगे। इंदौर की 56 दुकान को स्मार्ट मार्केट बनाने के संबंधी में जमीनी स्तर पर काम शुरू हो चुका है। बुधवार रात से नगर निगम ने 56 दुकान के विकास से संबंधित कार्यों को शुरू कर दिया है। निगम आयुक्त आशीष सिंह का कहना है कि, हम महज 56 दिनों में 56 दुकान को आधुनिक और स्मार्ट मार्केट के तौर पर तब्दील कर देंगे। और बताया कि, 56 दुकान का काम समय पर पूरा हो, इसके लिए बाजार में ही टाइमर लगाया गया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









