अरे ये क्या दिग्विजयसिंह और कैलाश विजयवर्गीय एक साथ, जाने क्यों

दो लोगो की राजनीतिक विचारधारा में भले कितना ही अंतर क्यों ना हो, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उनके विचार मेल खाते हो तो समझो दोस्ती पक्की है। दरअसल, हम बात कर रहे है कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह और बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय की। अक्सर ये दोनों ही नेता बड़े मुद्दों पर एक दूसरे के खिलाफ भले ही तीखे तेवर अपनाकर राजनीति को गर्माते हो, लेकिन असल मे दोनों में खास रिश्ता है और वो है दोस्ती का। भले ही राजनीतिक गलियारों में दिग्गी और विजयवर्गीय एक दूसरे के घोर विरोधी हो लेकिन जनता जानती है कि इनकी दोस्ती भी गहरी है और इस बात पर आज उस वक्त मुहर लग गई, जब इंदौर में एक दूसरे को गले मिलकर संक्रांति की शुभकामनाएं तो दी ही साथ ही ठहाके भी लगाए। हालांकि इस नजारे को देखकर न केवल बीजेपी कार्यकर्ता बल्कि कांग्रेसी कार्यकर्ता भी चैंक गए। ये नजारा इंदौर के पलासिया स्थित आदर्श रोड का है जहां राजनीतिक मतभेद भुलाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय खुषी खुषी गले मिले। हाल ही में कई कांग्रेसी नेताओं ने कैलाष विजयवर्गीय के खिलाफ कार्रवाई के मामले मे जमकर बयानबाजी की थी, लेकिन आज की तस्वीरे कुछ ओर ही बयां कर रही है लिहाजा, कांग्रेस नेताओं के बयान और आज की ताजा तस्वीर आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में सियासी हलचल पैदा करने के लिए काफी है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!