बुधवार को दिल्ली से 10 लोगों का संसदीय दल इंदौर पहुंचा, जहां उन्होंने स्मार्ट सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सांसद शंकर लालवानी सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहें।
-निरीक्षण से पहले सांसद शंकर लालवानी और विधायक महेंद्र हार्डिया ने मालवी पगड़ी पहनाकर सांसदों का स्वागत किया। स्मार्ट सड़क पर ही संसदीय दल के सदस्यों को मालवीय व्यंजन परोसे गए। शहरी विकास मंत्रालय की स्टेंडिंग कमेटी के सदस्य ने स्मार्ट सड़क की जमकर तारीफ की। मीडिया से चर्चा करते हुए कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि अब इंदौर देशभर में रोल मॉडल के रूप में सामने आ रहा है। सड़क के निरीक्षण के दौरान भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी पहुंचे, जहां कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह का मालवी पगड़ी पहना कर स्वागत किया। इस दौरान शहर के सांसद शंकर लालवानी ने दल के सभी सदस्यों को शहर में चल रहे अन्य कार्यों की जानकारी दी, साथ ही पूरे शहर का भ्रमण भी करवाया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









