वैसे तो इस बार तिथि अनुसार मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा, लेकिन तारीख के अनुसार मकर संक्रांति मनाने वाले आज ही इस त्यौहार को मना रहे है। शास्त्रों में मकर संक्रांति के त्यौहार को स्नान, दान और ध्यान के त्योहार के रूप में दर्शाया गया है।
इस दिन सूर्य उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं और ठंड कम होने के साथ ही दिन तिल तिल बढ़ने लगते है। मान्यता अनुसार मकर संक्रांति पर गुड़ तिल से बनी चीजें जैसे तिल के लड्डू, गजक, रेवड़ी को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। इंदौर के जिला न्यायालय में भी मकर सक्रांति का पर्व आस्था के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिला कोर्ट में वकीलों ने तिल के लड्डू बांटकर त्योहार की खुशियां मनाई। वकीलों का कहना है कि जब पूरा देश मकर सक्रांति की खुशियां मना रहा है, तो ऐसे में वकील पीछे नहीं रहना चाहते और यही वजह है कि जिला न्यायालय परिसर में ही लड्डू बांटकर त्यौहार की खुशियां आपस में साथ मिलकर मनाई जा रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









