पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दफ्तर में कुछ लोगों ने आग लगा दी। बीजेपी का दावा है कि टीएमसी से जुड़े लोगों ने पार्टी दफ्तर में आग लगाई है। आग की वजह से पूरा पार्टी दफ्तर जलकर राख हो गया है। हालांकि टीएमसी ने बीजेपी के आरोपों को खारिज कर दिया है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दफ्तर में कुछ लोगों ने आग लगा दी है। आग की वजह से पूरा बीजेपी दफ्तर जलकर राख हो गया है। ये घटना सालनपुर पुलिस स्टेशन के अछरा इलाके में हुई है। बीजेपी का दावा है कि टीएमसी से जुड़े लोगों ने पार्टी दफ्तर में आग लगाई है। बीजेपी नेता गोपाल रॉय ने कहा कि हमारे दफ्तर इसलिए जलाए जा रहे हैं क्योंकि बीजेपी के लगातार बढ़ते प्रभाव से टीएमसी खुश नहीं है। इस इलाके में कंबल वितरण का एक कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इससे नाराज होकर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर में आग लगा दी। हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









