राजस्थान में सोमवार को अचानक मौसम पलट गया। सुबह से ही जैसलमेर और बीकानेर जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे तापमान में काफी गिरावट हो गई है।
मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में आज श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, जैसलमेर व नागौर में ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी है। इससे प्रदेश में कड़ाके की ठंड राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 14 जनवरी को अधिकांश जगह कोहरा छाने का आसार बताया जा रहा है। पूर्वी राजस्थान में अगले 24 घंटे तक मौसम साफ रहेगा। मंगलवार को जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर सहित आठ जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। 15 जनवरी को अलवर, सीकर, झुंझुनूं में ओलावृष्टि हो सकती है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









