राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल का किया अनावरण

अयोध्या में राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल का विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने रविवार को अनावरण किया। प्रयागराज के माघ मेला में विहिप के शिविर में मंदिर प्रारूप का अनावरण करने के बाद चंपत राय ने दावा किया कि इसी मॉडल पर अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होगा। अनावरण के पूर्व उन्होंने मंदिर मॉडल का पूजन अर्चन भी किया। इस दौरान विहिप शिविर में होने वाले संत सम्मेलन की तैयारियों पर भी उन्होंने चर्चा की। विहिप शिविर में मंदिर के प्रस्तावित मॉडल का निर्माण सीतापुर की मां वैष्णो सेवा समिति के कलाकार धीरेंद्र शुक्ला, अंबुज शुक्ला और गोविंद सहाय गुप्ता आदि ने किया। माघ मेला शिविर में विहिप प्रांत संगठन की 11 एवं 12 जनवरी को संपन्न हुई दो दिवसीय बैठक के बाद ही रविवार शाम इस मॉडल का अनावरण करने की तैयारी की गई थी। विहिप पदाधिकारियों का कहना है कि अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तय है। अनावरण करने के बाद चंपत राय ने कहा कि यह मॉडल पिछले कुंभ मेले के दौरान भी रखा गया था। इसमें कुछ आंशिक परिवर्तन किया गया है। क्योंकि मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में पिछले कई वर्ष से पत्थर आदि को तराशा जा रहा है। काफी काम हो चुका है, इसलिए मंदिर के प्रारूप में छेड़छाड़ की ज्यादा गुंजाइश नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!