जिला न्यायालय में पदस्थ युवती ने लगाई फांसी

इंदौर के एमजी रोड थाना स्थित जिला न्यायालय में पदस्थ एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका पति बांधवगढ़ में वनरक्षक है। एक हफ्ते पहले ही वह इंदौर आकर पत्नी से मिलकर गया था। परिजन की मानें तो उसने यह कदम क्यों उठाया, यह जांच का विषय है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर मामले को जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार, कोर्ट में पदस्थ शिवांगी महोबिया राजवाड़ा क्षेत्र में छह महीने से किराए से रह रही थी। मकान मालिक का कॉल आया था कि एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इसके बाद हम मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवती ने फांसी क्यों लगाई इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। उसका मोबाइल जब्त कर जांच में लिया गया है। मृतका शिवांगी के पिता संतोष कुमार महोबिया ने बताया कि 19 अप्रेल में बेटी की शादी हुई थी। ये लोग जबलपुर के रहने वाले थे। बेटी शिवांगी इंदौर में कोर्ट में नौकरी करती थी, जबकि पति पवन वन विभाग में हैं और बांधवगढ़ में पोस्टेड हैं। बेटी राजवाड़ा क्षेत्र में किराए से रह रही थी। पति-पत्नी दोंनो ही बहुत अच्छे से रहते थे। छुट्टी के समय ये एक-दूसरे के पास चले जाते थे। बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस बारे में कुछ पता नहीं है।
पति पवन महोबिया ने बताया कि मैं बांधवगढ़ में वनरक्षक के पद पर हूं। रात को पत्नी का फोन आया था। सामान्य बात हुई। मैं जबलपुर घर आया था, सुबह जॉब पर निकलना था, इसलिए मैंने उन्हें कहा था कि अब सो जाओ मुझे सुबह जल्दी उठकर ट्रेन पकड़नी है। सुबह ट्रेन से मैंने कॉल लगाया तो उन्होंने नहीं उठाया। उसके बाद उनके साथ काम करने वाली अंटी को कॉल किया तो उन्होंने बताया कि अब तक ऑफिस नहीं आई है। इसके बाद मकान मालिक से बात की, उन्होंने जाकर दरवाजे से झांका तो घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने मुझे कॉल कर जानकारी दी। पति ने बताया कि हमने रिटायरमेंट तक की प्लानिंग कर ली थी। हम हमेशा सुख रहते थे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!