बड़नगर के भाटपचलाना के थाना प्रभारी जीएस मंडोत पर महिला आरक्षक ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर से की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद मंडोत दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल देवास जिले में पदस्थ महिला आरक्षक ने उज्जैन जिले के भाटपचलाना के थाना प्रभारी मांडोत के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें आरोप लगाया है कि, मंडोत ने कई मर्तबा उनके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पूर्व ही महिला आरक्षक की शादी भी हो गई है। इसके बावजूद मांडोत द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। मामले में एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









