मां शारदा ट्रेवल्स दफ्तर पर कार्रवाई के लिए पहुंचे अधिकारी

इंदौर में परिवहन विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम में मां शारदा ट्रेवल्स की बसों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर बड़ी मुहिम की तैयारी की थी। जिसको लेकर तीनों ही विभागों के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। लेकिन कमजोर तैयारी के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों को यह दांव उल्टा पड़ गया।
इंदौर में शुक्रवार को परिवहन विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम सरवटे बस स्टैंड के समीप मां शारदा ट्रेवल्स की बसों के संचालन के खिलाफ कार्यवाही के लिए पहुंची। यहां बसों के साथ ही मां शारदा ट्रेवल्स के कार्यालय पर भी कार्यवाही की तैयारी थी। लेकिन मौके पर पहुंचते ही कार्यवाही को रुकवाने बीजेपी के तमाम नेताओं ने भी मोर्चा संभाल लिया। बीजेपी नेता गौरव रणदिवे और सावन सोनकर मौके पर पहुंच गए, और यहां उनकी अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई। खास बात यह रही कि जहां कार्यवाही के लिए यह तीनों विभाग का अमला पहुंचा था। उसको लेकर संचालकों के पास हाईकोर्ट का स्टे था। ऐसे में तीनों विभाग के अधिकारी स्टे आर्डर देखने के बाद बैकफुट पर दिखाई दिये। मां शारदा ट्रेवल्स पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय प्रकाश सोनकर के परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित किया जाता है। ऐसे में बीजेपी के तमाम नेताओं ने इस कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित बताया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!