जेएनयू में बीते रविवार को हुए हमले के विरोध में जहां देशभर में प्रदर्शन का दौर जारी है, वहीं बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने भी इंदौर में पहुंचकर इस घटना की निंदा की है।
वरुण धवन का कहना है कि, पुलिस मामले की जांच कर रही है, और जो भी दोषी पाए जाते हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। क्योंकि पेरेंट्स अपने बच्चों को सुरक्षित माहौल देना चाहते हैं और जेएनयू कैंपस में हुई घटना से पेरेंट्स आहत है। वरुण अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन के सिलसिले में इंदौर पहुंचे है। इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए वरुण धवन ने जहां अपनी फिल्म को लेकर खुलकर बातचीत की, तो वही बताया कि, फिल्म में डांस के साथ बहुत सारी मस्ती और धमाल भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। दर्शक अपने बच्चों के साथ बैठकर फिल्म का लुत्फ उठा सकते है। डांस पर बेल्ड इस फिल्म में यूके और नेपाल के कलाकार भी भूमिका निभाते नजर आएंगे। आपको बता दें कि फिल्म का प्रमोशन करने के लिए फिल्म से जुड़े सितारे कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









