प्रदेश के मुखिया सीएम कमलनाथ प्रदेशभर में अवैध बैनर पोस्टर लगाने की मनाही कर चुके है। बीते दिनों प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शहर भाजपा को नगर निगम द्वारा पोस्टर लगाने पर पेनल्टी भी लगाई गई थी। बीजेपी पर पेनल्टी लगाए जाने के बाद अब बैनर पोस्टर को लेकर शहर में राजनीति गरमा गई है। दरअसल इंदौर में बीते दिनों जैन संत के आगमन पर शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल द्वारा शहर के बिचैली मर्दाना, पीपल्याहाना और बंगाली चैराहा सहित कुछ क्षेत्रों में बैनर पोस्टर लगाए गए थे, जिसे लेकर अब भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पर भी पेनल्टी लगाने की मांग की है। मोर्चा के कार्यकर्ता आज नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंचे और अपर आयुक्त से कांग्रेस पर भी पेनल्टी लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग के संदर्भ में ज्ञापन भी अपर आयुक्त को सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नगर निगम ने प्रदेश में विपक्ष में बैठी भाजपा सरकार पर आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए पेनल्टी लगाई थी, लेकिन सत्ता पक्ष पर कार्रवाई करने से निगम अधिकारी बच रहे हैं। वहीं निगम के अपर आयुक्त एस कृष्ण चैतन्य का कहना है कि इस मामले में जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि उनके मुताबिक बैनर पोस्टर लगाने के लिए प्रशासनिक तौर पर अनुमति ली गई थी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









