बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, पुलिस ने बदमाशों को मारी गोली

उज्जैन पुलिस ने फरार चल रहे 60 हजार के 3 इनामी बदमाशों का आज घेराबंदी कर इनकाउंटर कर दिया। गंभीर घायल बदमाशो को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया ।
उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले नितेश उर्फ काऊ, सोहन पटेल और करण उर्फ कालू नामक तीन हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने 1 जनवरी की रात को न्यू गांधीनगर क्षेत्र में गोली चलाई थी और मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव किया था। इसके बाद बदमाष मौके से फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने मामले में तीनों आरेापियों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित किया था। घटना के बाद पुलिस ने तीनों के घरों को नगर निगम की मदद से तोड़ दिया था। लगातर फरार चल रहे बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सभी आरोपी इंदौर से उज्जैन की ओर आ रहे है। इसी सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित की। टीम को वाहन चेकिंग के दौरान बड़नगर-चिंतामण जवासिया रोड पर एक कार में बदमाष बैठे हुए दिख गए। बदमाषों ने पुलिस पर फायरिंग षुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किए। पुलिस के फायर में तीनों बदमाश नितेश, सोहन और करण घायल हो गए। तीनो बदमाशों को घायल अवस्था में उज्जैन जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर द्वारा हालात नाजुक होने पर इंदौर रेफर कर दिया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!