स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इंदौर की 56 दुकान को टाईम्स स्क्वेअर की तर्ज पर विश्वस्तरीय स्मार्ट मार्केट बनाने की कवायद संक्रांति से शुरू हो रही है। 56 दुकान को नो व्हीकल जोन बेहतरीन सिटिंग अरैजमेंट वाॅटर बाॅडी व खूबसूरत डिस्प्ले के साथ एक दर्शनीय बाजार बनाया जाएगा, जिस पर इंदौर को गर्व होगा। खास बात है कि इस बाजार में कला संसकृति के तत्वांे के लिए भी एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा।
इंदौर का 56 बाजार यूं तो देश दुनिया में किसी पहचान का मोहताज नहीं है, लेकिन इस बाजार में यदि कोई कमी है तो खूबसूरती की। बाजार का यातायात व्यवस्थित नहीं है और पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था नहीं है। लेकिन अब इंदौर नगर निगम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस बाजार का एसा कायाकल्प करने वाली है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। हम आपको दिखाते है कायाकल्प की एक झलक जो एक वाक थू्र प्रेजेंटेशन में दिखाई गई है।
निगमायुक्त के मुताबिक 56 दुकान को नो व्हीकल जोन कर उसकी पार्किंग स्वामी विवेकानंद स्कूल व हरिजन काॅलोनी के पास की जमीन पर करने के साथ ही वहां कला संस्कृति के तत्वों को शामिल किया जाएगा। सिंह के मुताबिक बेहतरीन फ्लोरिंग सीटिंग अरेजमेंट कर वाॅटर बाॅडी डेवलप कर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। बाजार के बाहर शानदार डिस्प्ले व दुकानों के नाम एक जैसे युनिफार्म में होंगे। नगर निगम ने 56 दुकान बाजार को विश्वस्तरीय बाजार बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ साथ दुकानदारों को भी भरोसे में लिया है और अब बाजार के व्यापारी इस पूरी नवीन निर्माण प्रक्रीया के लिए तैयार है।
56 दुकान को खूबसूरत बनाने की कवायद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत की जा रही है, लेकिन कई बार प्रोजेक्ट मेें लगने वाला समय सारी अच्छाई पर पानी फेर देता है। यही वजह है कि इस बार निगमायुक्त 56 दुकान को जवाहर मार्ग ब्रिज की तर्ज पर समय पर पूरा करने का दावा कर रहे है। कमिश्नर आशिष सिंह के मुताबिक 56 दुकान के कायाकल्प की शुरू न सिर्फ मकर संक्रांति से कर रहे है, बल्की वो शुरूआत के साथ इसके काम के पूरा होने की डेडलाईन तय कर मौके पर प्रोजेक्ट टाईमर लगाएंगे, ताकि रोजाना पता चले कि काम पूरा होने में कितना समय बचा है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









