संस्कृति और इतिहास के रंगों से सजे पांच दिनी मांडू फेस्टिवल 2019 का हुआ समापन

पर्यटन और नर्मदा घाटी विकास मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने आज इंदौर संभाग के धार जिले के मांडू में आयोजित पांच दिनी मांडू फेस्टिवल 2019 का समापन किया। संस्कृति और इतिहास का यह उत्सव स्थानीय लोगों और आगंतुकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा, जहाँ उन्हें किलों के इस शहर के खुशनुमा माहौल में अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को नज़दीक से जानने का मौका मिला। पर्यटन और नर्मदा घाटी विकास मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने घोषणा की कि अगले साल मांडू फेस्टिवल 25 दिसंबर, 2020 से 3 जनवरी, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। इस सुरम्य शहर को विश्व प्रसिद्ध बनाने के लिए उन्होंने यह भी घोषणा की कि पहली जनवरी को मांडू दिवस के रूप में मनाया जाएगा। समापन समारोह में शामिल होने धरमपुरी के विधायक श्री पांचीलाल मेडा, नगर पालिका जिला परिषद समिति के अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के अध्यक्ष श्री मुजीब कुरैशी, एमपी टूरिज्म के प्रबंध निदेशक श्री फैज अहमद किदवई, धार के कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के साथ धार के पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। ई-फैक्टर एंटरटेनमेंट (पी) लिमिटेड द्वारा इस फेस्टिवल के दौरान मांडू की वास्तविक खूबसूरती को प्रस्तुत करने के साथ ही सुबह-सुबह कारवां सराय में योग गतिविधियां, हॉट-एयर बैलून, मांडू टूर के लिए बसों का संचालन, साइकलिंग और इंस्टाग्राम टूर जैसी कई गतिविधियां करवाई गई। इसके साथ ही सूर्यास्त के दौरान रेवाकुण्ड पर ‘नर्मदा आरती’ और लेजर शो का आयोजन भी किया जाता। प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत ऐतिहासिक वास्तुकला के बीच हर शाम को संगीत समारोह का आयोजन भी यहाँ किया जा रहा था। म्यूजिक डिस्ट्रिक्ट (कंसर्ट स्टेज) पर दर्शकों को विभिन्न शैलियों के लोकप्रिय संगीत को लाइव सुनने का मौका मिला, इसमें इंडी रॉक से लेकर आदिवासी संगीत और पंजाबी हिट तक बहुत कुछ शामिल था। कला और इतिहास के संगम का जश्न मनाते हुए इंडियन ओसियन, प्रेम जोशुआ, नवराज हंस, अंतरिक्ष और कबीर कैफे जैसे लोकप्रिय कलाकारों ने यहाँ अपने आत्मीय संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकल और ग्लोबल परफॉरमेंस का परफेक्ट फ्यूजन बनाते हुए, आनंदीलाल भावेल जैसे कलाकारों ने दर्शकों के पसंदीदा संगीत के साथ मनोरंजन किया। संदीप शर्मा द्वारा प्रस्तुत कवि सम्मेलन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और सराहना प्राप्त की। इस पांच दिनी उत्सव के दौरान आर्ट डिस्ट्रिक्ट में बड़ी संख्या में हाथ से बनी खूबसूरत वस्तुएं और तस्वीरें बेचीं गई। मेज़बान कलाकारों, स्थानीय जनजातियों और कारीगरों ने इस फेस्टिवल के दौरान मांडू की संस्कृति और इतिहास को प्रस्तुत किया। पुरे फेस्टिवल के दौरान लाखों लोग मांडू पहुचें। खूबसूरत हरे घास के मैदानों, झीलों और तारे से सजे आसमान के नीचे लोगों ने मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से जाना। इस फेस्टिवल के जरिए क्षेत्र की कला, शिल्प, भोजन और मांडू के आदिवासी समुदायों को पुनर्जीवित करने का भी प्रयास किया गया है। केवल पांच दिनों में इंटरनेट सनसनी के रूप में मांडू फेस्टिवल 2019 ने 3 मिलियन सोशल मीडिया फॉलोवर्स तक पहुंच बनाई है। राज्य के अर्थशास्त्र और सामाजिक सुधार के लिए पर्यटन के एक बड़े योगदान को प्राप्त करने के उद्देश्य से मांडू फेस्टिवल सभी के लिए हमेशा यादगार और समृद्ध अनुभव रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!