अतिथि विद्वानों ने शाहजहांनी पार्क में कफन ओढ़कर किया विरोध

राजधानी के यादगार ऐ शाहजानी पार्क में अतिथि विद्वानों का धरना कड़ाके की सर्दी के बीच 23 वें दिन भी जारी है। अतिथि विद्वानों ने मंगलवार की शाम और बुधवार को कफन ओढ़कर विरोध जताया।
अतिथि विद्वानों का कहना है कि जब तक नियमितिकरण नहीं हो जाता, हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके पहले दिन में अतिथि विद्वानों ने फैसला लिया था कि मंगलवार की रात कफन ओढ़ कर नए साल का जश्न मनाएंगे। अतिथि विद्वान संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता डॉ आशीष पांडे ने कहा कि जब तक सरकार नियमितीकरण नहीं कर देती या फिर हमें बाहर नहीं कर देती। तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। हमने विरोध जाहिर करने के लिए कफन ओढ़कर नए साल का जश्न मनाने का फैसला किया है। अतिथि विद्वानों का आरोप है कि उन्हें पिछले महीनों का मानदेय भुगतान नहीं हुआ है। पीएससी से चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति देकर अतिथि विद्वानों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद खाली पदों पर दोबारा से कार्य सौंपने की बात कही जा रही है, लेकिन इससे भी लाभ नहीं होगा। इसलिए सीएम से मांग है कि वे जल्द ही संज्ञान लें और उनका नियमितीकरण करें।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!