इंदौर में लगातार चल रही शीतलहर का सबसे ज्यादा असर नगर निगम के उन सफाई कर्मियों पर दिखाई दे रहा है जो रात के समय शहर को साफ रखते हैं।
निगम के सफाई कर्मी जहां रात के समय शहर की सड़कों पर ड्यूटी दे रहे है। वही बड़ी संख्या में सफाई कर्मी सुबह 5 बजे शहर की गलियों और सड़कों को साफ करने पहुंच जाते हैं। इन सफाई कर्मियों की पीड़ा को इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने महसूस किया। मंगलवार की रात जब पूरा शहर नववर्ष के जश्न में डूबा था तब सांसद सड़कों पर सफाई कर रहे सफाईकर्मियों को शाल और फुटपाथ पर आस लगाए बैठे भिखारियों को कंबल ओढ़ाकर कर इस बात का एहसास दिला रहे थे, कि किसी को तो आपकी चिंता है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









