प्रभारी मंत्री बाला बच्चन की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की बैठक

मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर मध्यप्रदेश को माफिया मुक्त करने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत इंदौर जिले में भूमाफियाओं तथा मिलावटखोरों के विरूद्ध विशेष कार्रवाई की जा रही है। इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन की आज यहां सम्पन्न हुई जिला योजना समिति की बैठक में सराहना की गई। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह अभियान निरंतर जारी रखा जाये। इस अभियान के अन्तर्गत हर पीड़ित को न्याय मिलेगा।
इंदौर जिला योजना समिति की बैठक आज यहां इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री श्री बाला बच्चन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में महापौर मालिनी गौड़, सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय तथा उषा ठाकुर, कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव, एसएसपी रूचिवर्धन मिश्र, नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारी और जिला योजना समिति के सदस्यगण मौजूद थे। बैठक में सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश को माफिया मुक्त करने के लिये विशेष कार्रवाई की जा रही है। इसके लिये इंदौर जिले में ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत गृह निर्माण संस्थाओं में हुई गड़बड़ियों की विस्तार से जाँच की जा रही है। गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के माध्यम से गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। बैठक में इस अभियान की सराहना की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह अभियान निरंतर जारी रखा जायेगा। बैठक में बताया गया कि 28 गृह निर्माण सहकारी संस्थाएं चिन्हित की गई हैं। जिनमें गड़बड़ियां हुई हैं। जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं की वरियता सूची तैयार करायी जा रही है। वरियता सूची के आधार पर गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के सदस्यों को वरिष्ठता के आधार पर प्लाट दिलवाये जाएंगे। ऐसे सदस्य जिन्हें प्लॉट मिल गये हैं और उन्हें कब्जा नहीं मिला है, उन्हें कब्जा दिलाया जायेगा। ऐसे सदस्य जिनके पास प्लॉट है और उन्हें कुछ औपचारिकताएं शेष रहने से मकान बनाने में दिक्कत आ रही है। उनकी परेशानी को दूर कर मकान बनाने की अनुमति दिलवायी जायेगी। इस अभियान में बड़ी संख्या में सदस्यों को लाभ होने का अनुमान है। संस्थाओं में गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।
गृह मंत्री बाला बच्चन ने निर्देश दिये कि यह अभियान सभी सदस्यों को उनका हक मिलने तक जारी रखा जाये। यह प्रयास किया जाये कि संस्था का कोई भी सदस्य उसके हक से वंचित नहीं रहे, उसे पूरा न्याय मिले। गड़बड़ी करने वाले चाहे वह संस्था का पदाधिकारी हो या अधिकारी, किसी को भी बख्शा नहीं जाये।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!