खजराना गणेश मंदिर में नए वर्ष की तैयारियां प्रारंभ

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में नए वर्ष को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई है। इस बार नए वर्ष के पहले दिन की शुरुआत बुधवार से हो रही है। इसे देखते हुए यहां बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।
गत वर्ष तक जहां नव वर्ष के पहले दिन भगवान गणेश जी के दर्शन करने वालों की संख्या डेढ़ लाख तक होती थी वही इस बार यह संख्या लगभग दो लाख तक पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर में भगवान गणेश जी के दर्शनों के लिए अलग-अलग ऊंचाई की चार कतारें बनाई जा रही हैं जिनसे भक्त लगातार दर्शन कर सकेंगे। मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए खजराना रोड की ओर से और निकास के लिए गणेशपुरी कॉलोनी की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर में 31 दिसम्बर की रात्रि 12 बजे आरती में भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है। एक दो दिन में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर लोकेश जाटव, मंदिर प्रशासक निगम आयुक्त आशीष सिंह और एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र मंदिर में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!