न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में भारत को 4 विकेट से हराया, महिला क्रिकेट टीम की सीरीज में 2-0 की बढ़त

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी-20 में शुक्रवार को यहां ईडन पार्क में भारत को चार विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड ने पहला टी-20 23 रन से जीता था। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

भारत ने न्यूजीलैंड को 136 रन का लक्ष्य दिया था

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बनाए। उसकी ओर से जेमिमा रोड्रिगेज के 53 गेंद पर 72 और स्मृति मंधाना ने 27 गेंद पर 36 रन की पारी खेली। हालांकि, इन दोनों के अलावा उसकी कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। न्यूजीलैंड के लिए रोजमैरी मेयर ने 17 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। सोफी डिवाइन, एमेलिया केर, लेघ कैसपेरेक ने 1-1 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर लक्ष्य हासिल किया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड मैच की आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। उसका स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 136 रन रहा। उसकी ओर से सूजी बेट्स ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। उन्होंने 52 गेंद की अपनी पारी के दौरान पांच चौके लगाए। सूजी के अलावा ओपनर सोफी डिवाइन ने 16 गेंद पर 19, एमी सैटर्थवेट ने 20 गेंद पर 23 और कैटी मार्टिन ने 12 गेंद पर 13 रन बनाए। भारत के लिए राधा यादव ने 23 और अरुंधति रेड्डी ने 22 रन देकर 2-2 विकेट लिए। मानसी जोशी और पूनम यादव ने 1-1 खिलाड़ी को पवेलियन भेजा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!