भाजपा के अच्छे कामों को रोक रही कांग्रेस, लेकिन देश का गरीब हमारे साथ:मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के कोंडातराई में जनसभा में कहा- भाजपा सरकार के अच्छे कामों को कांग्रेस रोकने में लगी है। लेकिन देश का गरीब हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा दिया है। 
मोदी ने कहा कि छत्तीसढ़ में केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘आप छत्तीसगढ़ में गरीबों को मिलने वाली सुविधाओं को छीनना चाहते हो। छत्तीसगढ़ वापस कैंसर, टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की ओर लौटने लगा है। जिसको पीड़ियों से मलाई खाने की लत लगी हो, जो मलाई खाने के लिए तरस रहे हैं। वे मोदी की कल्याण कारी योजनाओं के कैसे चलने देंगे। उन्हें तो ऐसी योजनाएं चाहिए, जिसमें वे मलाई खा सकें।’’

  • अगर किसी ने कोई जुर्म नहीं किया है, तो उसे किसी से डरने की जरूरत भी नहीं है। कांग्रेस सीबीआई के कानूनी कार्यों में अड़ंगे लगाती है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ को अपना एटीएम बनाना चाहती है।
  • गांधी परिवार के ज्यादातर सदस्य जमानत पर बाहर हैं या जेल में बैठे हैं। आज चौकीदार उनके सारे राज बाहर निकालने में जुटा है। उनके मामा-चाचा जो बाहर बैठे हैं, उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
  • आज देश में बड़ी मिलावट हो रही है। ये जो महान मिलावट है, उसमें सिर्फ एक ही क्राइटेरिया है। जो मोदी को सबसे ज्यादा गाली देगा, वो इस मिलावट में शामिल होने के लायक है।
  • छत्तीसगढ़ में ग्रामीण बैंक या सहकारी बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों का ही कर्ज माफ किया गया। क्या अन्य बैंकों से कर्ज लेने वाले किसान, किसान नहीं हैं? यही तो धोखाधड़ी है। साथियों, ये सिर्फ बिचौलियों और दलालों का ही पेठ भरने का काम करते हैं। 
  • केंद्र सरकार पीएम किसान योजना लाई है। इसके तहत किसान के खाते में सीधे छह हजार रुपए दिए जाएंगे। इसमें बिचौलियों और दलालों का कोई काम नहीं है। किसान सम्मान योजना के तहत आने वाले 10 साल में 7.50 लाख करोड़ रुपए किसानों के खाते में जमा होने वाले हैं। 
  • छत्तीसगढ़ में नई सरकार बेहतर हो रहे कामों को ठप कर रही है। यहां के विधानसभा चुनाव के बाद हर वर्ग के विकास के लिए हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि छत्तीसगढ़ की सड़कों, रेलवे के काम, उद्योग धंधे लगाने के काम में हम और तेजी लाएंगे।

यहां से बंगाल जाएंगे मोदी

मोदी यहां से पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जाएंगे। यहां वे राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के 41 किलोमीटर लंबे फलाकाता-सलसलाबाड़ी खंड को फोरलेने करने के काम की आधारशिला रखेंगे। यह काम 1938 करोड़ रुपए में पूरा होना है। मोदी अगले पांच दिन में 10 राज्यों का दौरा करने वाले है। इसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ के काेंडातराई से कर रहे हैं। रायगढ़ जिले में भाजपा ने पांचों विधानसभा सीटें गंवाई हैं।

बंगाल में हाईकोर्ट की नई बेंच का भी करेंगे उद्घाटन

मोदी जलपाईगुड़ी में हाईकोर्ट की नई सर्किट बेंच का भी उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि वे यहां एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे। ऐसा हुआ तो ममता के गढ़ में मोदी की एक हफ्ते में यह तीसरी रैली होगी। इससे पहले उन्होंने 2 फरवरी को ठाकुर नगर और दुर्गापुर में सभा की थी।

ममता सरकार पर हमलावर हो सकते हैं मोदी ​​​​​​

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरने पर बैठने के बाद मोदी का यह दौरा हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि वे इस मंच से राज्य की तृणमूल सरकार पर हमलावर हो सकते हैं। शारदा चिटफंड घोटाले के जांच अधिकारी राजीव कुमार से पूछताछ के लिए पहुंची सीबीआई टीम के विरोध में ममता रविवार रात धरने पर बैठी थीं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!