मुख्यमंत्री कमलनाथ आज गोविंदपुरा चर्च में आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को पर्व की बधाई देते हुए कहा कि मसीह समाज ने मानव जाति को जोड़ने और प्रेम तथा सहयोग की भावना को मजबूत बनाने में जो योगदान दिया है, उसे पूरी दुनिया याद रखेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आज दुनिया को शांति, भाईचारे और आपसी प्यार की जरूरत है। इसलिए यह जरूरी है कि हम प्रभु यीशु के मार्ग को अपनाएं और जाति, धर्म, भाषा तथा सीमाओं को लेकर जो विवाद हैं, उन्हें खत्म कर मनुष्य के सर्वांगीण विकास और कल्याण के लिए काम करें। उन्हांेने कहा कि क्रिसमस एक ऐसा त्यौहार है, जो पूरी दुनिया में मनाया जाता है। हमारे देश में भी सिर्फ मसीह समाज नहीं, अन्य वर्गों के लोग भी अपनी शानदार भाईचारे की परम्परा का पालन करते हुए इस पर्व में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बचपन से क्रिसमस के त्यौहार में शामिल होता आ रहा हूं। इस मौके पर कांग्रेस मीडिया विभाग की प्रभारी शोभा ओझा थॉमस एवं बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोग उपस्थित थे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









