वृद्धाश्रम में अटलजी की भतीजी ने मनाया अटलजी का जन्मदिन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन इंदौर में भी मनाया गया। यूं तो इंदौर में कई बड़े कार्यक्रम हुए, लेकिन स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी ने इंदौर के आस्था वृद्धाश्रम में उनका जन्मदिन मनाया।
देश के ओजस्वी वक्ता, करिश्माई नेता, कवि और विरोधियों के बीच सम्मान के पात्र रहें पूर्व प्रधानमंत्री भारतवर्ष अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उनकी भतीजी माला तिवारी इंदौर के परदेसीपुरा स्थित आस्था वृद्धाश्रम में पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। संस्था अटल फाउंडेशन के बैनर तले इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को भोजन भी कराया गया। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी माला तिवारी का कहना था कि अटलजी बहुत सरल और सहज स्वभाव के थे। उन्होंने कहा कि अटलजी को जब भी समय मिलता था तो वे अपने परिवार के साथ रहना पसंद करते थे। माला तिवारी ने कहा कि मैं प्रत्येक वर्ष अटल बिहारी वाजपेयीजी का जन्मदिन इन वृद्धजनों के साथ मनाती हूं। जब उनसे अटलजी की यादों के बारे में पूछा तो वो भावुक हो गई। इस दौरान उन्होंने अटलजी से जुड़े कई रोचक प्रसंग सुनाए।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!