प्रदेश सरकार द्वारा भू माफियाओं पर एक और तो कार्रवाई की जा रही है वही आज भी शहर में कई जगह ऐसी भी है जहा भू माफियाओं ने कब्जे जमा रखे है जो अपने ही मकान जमीन के लिए शासन और प्रशासन के ठोकरें खाने को मजबूर है।
ऐसा ही एक मामला मंगलवार को डीआईजी की जनसुनवाई के दौरान सामने आया है। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले गोवर्धन नामक व्यक्ति द्वारा अपने ही मकान के लिए कभी कलेक्टर तो कभी पुलिस प्रशासन के चक्कर काट रहा है। मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान गोवर्धन नामक व्यक्ति ने एसएसपी रूचिवर्धन मिश्र को अपनी आपबीती बताई। उक्त मामले में हुए तहसीलदार और एसडीएम के आदेश के बाद भी एरोड्रम टीआई कागजात को अनदेखा करते हुए आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं पुलिस पर आरोप लगाया गया है कि एरोड्रम टीआई द्वारा साठगांठ कर मुझे मालिकाना हक नहीं दिलाया जा रहा है। वहीं पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने मल्हारगज सीएसपी को जांच सौंपी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









