आज भी गांव मूलभूत सुविधाओ से वंचित

एक ओर हमारा देश चांद और मंगल पर पहुंचकर झंडे गाड़ रहा है, लेकिन दूसरी ओर एक हकीकत ये भी है कि देश में स्थित कई गांवों में अभी तक मूलभूल सुविधाएं भी नहीं पहुंच पाई है. जी हां, हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के करलोटी गांव में अभी तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है, जिससे यहां के लोग मुख्य सड़कों के साथ जुड़ सकें. देश को आजाद हुए करीब 70 साल हो चुके हैं, लेकिन देश की आजादी में योगदान देने वाले 91 साल के स्वतंत्रता सेनानी अमरनाथ डोगरा बीमारी की स्थिति में एंबुलेंस तो छोड़िए, किसी निजी वाहन से भी अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं. ऐसे में अमरनाथ के बेटे उन्हें अपनी पीठ पर उठाकर 200 मीटर तक की दूरी तय करते हैं, जिसके बाद वे मुख्य सड़क पर पहुंच पाते हैं.अमरनाथ ने बताया कि उन्होंने विधायक, सांसद से लेकर राज्य सरकार के बड़े-बड़े नेता-मंत्रियों से सड़क बनाने की मांग की, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला. देश की आजादी में हिस्सा लेने वाले अमरनाथ ने जनमंच कार्यक्रम में भी गांव की सड़क का मुद्दा उठाया, लेकिन सरकार की नींद अभी तक नहीं खुली है. अमरनाथ के बड़े बेटे भूपेंद्र पाल डोगरा एक रिटायर फायर फाइटर हैं. उन्होंने कहा कि सरकार बेशक विकास की बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन सच्चाई कुछ और ही है. भूपेंद्र की मानें तो उन्होंने स्थानीय नेताओं से गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए 200 मीटर लंबी सड़क बनाने के लिए कई बार कहा, लेकिन उन्हें सिर्फ नेताओं से आश्वासन ही मिला. स्वतंत्रता सेनानी के बेटे ने कहा कि वे इलाके के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी और मौजूदा बीजेपी विधायक राजेंद्र गर्ग से भी सड़क बनवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!