दबंगों ने लड़की पर पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक किशोरी को पेट्रोल डाल जिंदा जलाने वाले मामले में पीड़ित किशोरी अस्पताल में इलाज के दौरान अपनी जिंदगी की जंग हार गई. बीते रविवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के हिनोतिया गांव में दबंगों की ज्यादती की शिकार हुई 18 वर्षीय किशोरी की अस्पताल में मौत हो गई. दबंगों ने रास्ते के विवाद में किशोरी के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया था. घटना के बाद किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज की अथक कोशिशों के बाद भी उसे बचाया न जा सका.पीड़िता और गांव के दबंग परिवार के बीच खेत में से रास्ता निकालने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. बीते 8 दिसंबर को भी इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. इसके कई दिनों बाद बीते 22 दिसंबर की शाम को दोनों पक्षों में फिर झगड़ा शुरू हो गया. इस दौरान दबंगों ने किशोरी के परिवार के ऊपर हमला कर दिया. मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने किशोरी के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला डाला. पुलिस ने इस मामले में तत्काल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था.किशोरी को जिंदा जलाने वाले 6 आरोपियों में सें 5 आरोपी मिहीलाल, नौनेलाल, गोविंद चैधरी, प्रह्लाद पटेल और राहुल पटेल को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं एक आरोपी छुट्टन उर्फ उत्तम ठाकुर फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. इधर, मृतका के परिजन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि यदि आरोपियों को कड़ी सजा नहीं सुनाई जाएगी तो ऐसे में उनके हौसले बुलंद होंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!