इंदौर के भूमाफिया निखिल कोठारी की टेलीफोन नगर में स्थिति पार्टनरशिप बिल्डिंग पर नगर निगम और जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। अतिक्रमण की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर एडीएम बीबीएस तोमर, एसडीएम अंशुल खरे मौजूद थे दरअसल इंदौर में मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदेश के बाद सरकारी विभाग भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में पीछे नहीं हट रहा है। इंदौर नगर निगम और जिला प्रशासन समेत पुलिस बल ने भू माफियाओँ के कई अवैध कब्जों पर अतिक्रम मुक्त मुहिम चलाकर कार्रवाई की। वहीं कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम ने पुलिस बल के साथ मिलकर भू माफिया निखिल कोठारी की पार्टनरशिप बिल्डिंग को तोड़ दिया है। फिलहाल जिला प्रशासन की अतिक्रम मुक्त कार्रवाई जारी रहेगी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









