पूरा देश गांधी 150 वी जयंती वर्ष को मना रहा हैं। उसी क्रम में राजधानी भोपाल में जारी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा ऑडिटोरियम में गांधीजी पर डाक टिकट जारी किए गए। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति और प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डाक टिकट को जारी किया। इस दौरान कमलनाथ कैबिनेट के सभी मंत्री प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं विपक्ष खेमा नाराजगी होने के चलते पूरे कार्यक्रम से नदारद होता हुआ नजर आया। ज्ञात हो कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर कई देशों ने डाक टिकट जारी किए हैं। वही बापू की फोटो वाली एक डाक टिकट को फ्रांस की डाक सेवा कंपनी ला पोस्टे ने बनाया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









