इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में जानवरो को ठंड से बचाने के लिए खास इंतजाम किए है। इसके तहत नगर निगम के अधिकारियों ने हर जानवर के पिंजरे में गर्मी बनाए रखने वाले संसाधनों को लगाया है। जू में कई जानवर ठंड के मौसम को सहन नहीं कर सकते है इसलिए ये इंतजाम किए गए है। जानवरो के पिंजरों में गर्मी के लिए बल्ब लगाने के साथ ही पिंजरों में सीधे ठंडी हवा न जाए इसके लिए जुट के बारदान लगाकर पिंजरों को कवर किया गया है। निगम अधिकारियों की माने तो हर साल ठंड में इस प्रकार के इंतजाम किए जाते है, लेकिन इस साल रात के समय ठंड अधिक होने से जानवरों का खास ध्यान रखना पड़ रहा है। जानवरों के पिंजरों में 100 वाॅट के बल्ब लगाए गए है, जिससे जानवरों को हिट मिल सके। जानवरों के पिंजरों में खाली मटको में बल्ब लगाकर रखे गए है। साथ ही ब्लेंकेट भी पिंजरों में रखे गए है। वही नीलगाय और सांभर के पिंजरों में घास की मात्रा बढ़ाई गई है। वहीं लॉयन और तेंदुए के पिंजरों में जमीन के ऊपर लकड़ी लगाई गई है, जिससे जमीन से मिलने वाली ठंडक को रोका जा सके। ठंड में बढ़ोतरी होने पर जानवरों के स्वास्थ पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









