राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में सफाई मजदूर की नाबालिग बेटी को अगवा कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना के 10 दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज समाज जनों ने गुरुवार शाम को थाने का घेराव कर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में साफ-सफाई बंद करने की चेतावनी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम में पेशे से सफाई कर्मचारी की बेटी को विगत दिनों 9 दिसंबर को आरोपी ने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मेडिकल रिपोर्ट में भी पुष्टि होने के बाद पुलिस की कार्य प्रणाली से नाराज होकर समाज जनो ने जल्द करवाई नही होने पर शहर की सफाई व्यवस्था भंग करने की चेतावनी दी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









