नागरिकता बिल संशोधन के बाद हर प्रदेश स्तर पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं देर रात इंदौर में भी आला अधिकारियों ने बैठक कर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखें और कानून व्यवस्था को लेकर 3 घंटे तक चर्चा की।
बैठक में कलेक्टर लोकेश जाटव और एसएसपी रूचि वर्धन मिश्र ने अधिकारियों को हर समुदाय के लोगों से मुलाकात कर जन संवाद करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शहर में कानून व्यवस्था ना बिगड़े सके, इसको लेकर के कलेक्टर द्वारा शहर में धारा 144 लागू की गई है, जिसके तहत कोई भी धरना प्रदर्शन, जुलूस या रैली निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बावजूद अगर किसी तरह का धरना प्रदर्शन या फिर जुलूस निकाला जाता है तो, उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वही पुलिस सोशल मीडिया पर भी निगाह बनाए हुए हैं।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









