इंदौर सांसद ने लगाए प्रदेश सरकार पर आरोप

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने आज कमलनाथ सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले 1 वर्ष में कमलनाथ सरकार ने जो जनता से वादे किए थे उनको निभाने में सरकार विफल रही है।
इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने प्रदेश के मुखिया कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने वचन पत्र में जो वादे किए थे, उसे 1 वर्ष में भी पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने किसानों की कर्ज माफी को लेकर जो बात कही थी। उसे आज तक पूरा नहीं किया गया है। वहीं अति वर्षा के कारण जिन किसानों की फसलें खराब हुई है उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को लगातार भारी भरकम बिजली के बिल पहुंचाए जा रहे हैं। इंदौर के सांसद शंकरलाल लालवानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने बेरोजगार युवाओं के खातों में 4 हजार भत्ता देने की बात कही थी, साथ ही लाखों बेरोजगार युवकों को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन सरकार सफल नहीं हो पाई है। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रदेश के थानों में महिला उत्पीड़न को लेकर करीब 40 हजार मामले पेंडिंग पड़े हुए हैं, साथ ही पिछले 1 वर्ष में 1 हजार से ज्यादा हत्याएं, प्रदेशभर में हुई है और लगभग 122 किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!